मुज़फ्फरनगर में इन क्षेत्रों में कल से तीन दिन तक इतनी देर रहेगी बिजली बंद

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- क्षेत्र में बिजली कार्य किये जाने के कारण दिनांक 8 जून से 20 जून तक निम्न क्षेत्रों में करीब 2-2 घण्टे बिजली ठप्प रहेगी। फीडर विभक्तिकरण के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र जानसठ रोड विष्णु विहार से निर्गत सुरेंद्रनगर फीडर व ए टू जैड फीडर व अलमासपुर फीडर सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक 18/06/2025 से 20/06/2025 तक बंद रहेंगे। जिसके कारण सैनिक विहार, अवध विहार, वसुंधरा कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी, ए टू जेड कॉलोनी, कुंज विहार, वैशाली, ग्रीन हाइट कॉलोनी, वेदांता कॉलोनी,पारस एनक्लेव कॉलोनी, वसुंधरा स्मार्ट सिटी, सुरेंद्रनगर कॉलोनी, बाईपास हाईवे, गोकुल सिटी, व अलमासपुर, अग्रसेन विहार, अवध विहार, गुलशन विहार, एन ई पी सी, गीता कॉलोनी हरि वृंदावन कॉलोनी, महालक्ष्मी एंक्लेव, की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

Leave a Comment

Related News