मुज़फ्फरनगर- जनपद में अत्यधिक ठंड के कारण मुज़फ्फरनगर के कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 14 जनवरी को अवकाश की घोषणा कर दी गयी है जबकि मकर सक्रांति का अवकाश 15 जनवरी 2026 को रहेगा। अर्थात अब 2 दिन और बच्चों को स्कूल छुट्टियां मिल गयी हैं।

बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 14 जनवरी को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है जबकि 15 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व के लिए अवकाश का जिलाधिकारी का आदेश पहले ही आ चुका है।














