मुज़फ्फरनगर- बिजली लाइन पर कार्य किये जाने के कारण रविवार को गाँधी कॉलोनी समेत इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प।

जानकारी के अनुसार, 132 के०वी० उपकेन्द्र भोपा रोड पर 33 केवी मेन बस के अनुरक्षण का कार्य रविवार, दिनांक 21 सितम्बर 2025 को किया जाना है जिसके कारण 132 के०वी० उपकेन्द्र भोपारोड से निर्गत 33 के०वी० पोषको गांधी कालोनी, पचैण्डा, नुमायश कैम्प, ट्रांसपोर्ट नगर, कचहरी, हास्पिटल, सिब्बली-2, जौली रोड, शाकुम्बरी एवं सप्तम डिकोर, रुडकी रोड, सिल्वरटोन पेपरमिल, सिब्बली-1, एपीडीआरपी व सूजडू की विद्युत आपूर्ति प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके कारण उपरोक्त पोषको को निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।













