मुज़फ्फरनगर में 21 मार्च से 3 दिन तक इन सब क्षेत्रों में घण्टों बिजली रहेगी बन्द, देखें कौनसे क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- बिजली के जर्जर तारों और जर्जर खम्बों के बदलने का कार्य किये जाने के कारण इन क्षेत्रों में 3 दिन तक घण्टों बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प।

दरअसल, 33/11 केवी टीपी नगर की 33 केवी लाईन के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य आर डी एस एस योजना के अंतर्गत होने के कारण सभी 11 के वी फीडर बंद रहेगे। जिसमें क्षेत्र गांधीनगर, शांति नगर, तुलसी नगर, कूकड़ा टीपी नगर, भोपा रोड आदि की विद्युत आपूर्ति दिनांक 21/3/2025 से 23/3/2025 को समय 10:00 बजे से 15.00 बजे तक बाधित रहेगी। वैसे बिजली विभाग की मानें तो वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार फीडरो पर कुछ समय के लिए सप्लाई दी जा सकती है।

Leave a Comment

Related News