मुज़फ्फरनगर में कड़ाके की ठंड के बीच रात्रि में एसएसपी ने किए गरीबों को कम्बल वितरित

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- प्रशासनिक अमला तो राहगीरों की मदद के लिये रैनबसेरों का निरीक्षण लगातार किया है जा रहा है, गतरात एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी चल रही शीतलहर में सड़क पर उतरे और सड़क किनारे सो रहे बेसहारा लोगों को उनके द्वारा कम्बल वितरण किये गए।

इन दिनों जनपद में बर्फ़ीली हवाओं के साथ जबरदस्त शीतलहर चल रही है। मुज़फ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नई और बेहतरीन शुरुआत की है पुलिस अमले के आला अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरे और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व मुज़फ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किये।

एसएसपी ने गुरुवार देररात नेक कार्य किया जिससे बेसहारा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया। रेलवे स्टेशन से शिव चौक तक सड़क किनारे सो रहे ग़रीब बेसहारा लोग व राहगीरों को एसएसपी ने स्वयं कम्बल दिए इतनी कड़ाके की ठंड के बीच सड़क पर सो रहे लोगों के क्लियर कम्बल व अलाव रामबाण का कार्य कर सकता है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा, पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाये रखना ही नहीं बल्कि समाज के कमज़ोर वर्ग के प्रति संवेदनशील रहकर उनकी मदद करना भी है। ग़रीब बेसहारा लोगों ने एसएसपी के हाथ से कम्बल लेकर उनका आभार व्यक्त किया, कम्बल लेते वक्त लोगों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिखाई दी।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News