मुज़फ्फरनगर में बने शुकदेव आरोग्य पथ का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण, सुजड़ू जाने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- (शुकदेव आरोग्य पथ) आगामी 2027 के चुनावों से पूर्व नगर में विकास की गंगा बहने लगी है चारों तरफ़ जहाँ एक ओर नालों का निर्माण हो रहा है तो वहीं शहर का सौन्दर्यकरण भी होने लगा है। आज इसी क्रम में मुस्लिम क्षेत्रों को जाने वाले मेरठ रोड़ पर सुंदर लाइटों वाला आरोग्य पथ का लोकार्पण भी आज शाम कर दिया गया है।

विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये गए महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ का मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकार्पण कर दिया है जिससे क्षेत्रवासियों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल है खासतौर से गाँव सुजड़ू व अम्बा विहार जाने वाले लोगों के लिए यह पथ आरामदायक बनने वाला है।

कौन कहता है विकास नहीं हो रहा…

मुज़फ्फरनगर में इन दिनों चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है नगर के चारों तरफ़ नालों का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते सड़कों पर पड़ा मलबा जरूर जनता को परेशान कर रहा है। तो वहीं चौराहों का सौंदर्यकरण भी किया जा रहा है। आज एक अतिसुन्दर पार्क नुमा पथ का लोकार्पण स्वयं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया है। जिससे लोगों में ख़ुशी का माहौल तो है।

मुस्लिम क्षेत्रों को जाने वाला मेरठ रोड़ अम्बा विहार व ग्राम सुजड़ू के नज़दीक डीएम आवास के सामने बने इस महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ पर सुंदर लाइटों से मार्ग पर चार चांद लग गए हैं। पैदल चलने वाले ग्रामीणों को इस पथ पर आराम तो मिलेगा ही और ऐसे सुंदर पथ को लोग सैल्फी पॉइंट भी बना सकते हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” नगरवासियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह आरोग्य पथ प्रातः एवं सायं कालीन भ्रमण, योग, प्राणायाम एवं व्यायाम हेतु एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनस्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह आरोग्य पथ नागरिकों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, सुनील तायल, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, राजेश जैन, शलब गुप्ता, जनार्दन, संजय मिश्रा, सभासद नवनीत गुप्ता, वार्ड 24 के सभासद सतीश कुकरेजा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सौरभ गुप्ता आदि गणमान्य मौजूद रहें।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News