गीता मानस मंडल ने भी मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नुमाइश कैंप स्थित रघुनाथ मंदिर में गीता मानस मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ‘महाकाल लंगर’ के संचालक महेश बाठला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता बाठला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नई मंडी मंत्री श्रीमती प्रीति कुकरेजा और नगर पालिका परिषद के वार्ड 24 के सभासद कुकरेजा ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशप्रेम से भरे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महेश बाठला ने बच्चों को ‘राम नाम’ की पुस्तिकाएं और बड़ों को नाम जाप के लिए ‘डिजिटल काउंटर’ वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें समाज में राष्ट्रहित और धर्महित के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ‘सेवा, समर्पण और त्याग’ के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “गरीबों की मदद करना और अपने से कमजोर का साथ देना ही मानवता का असली आधार है। हमें समाज में किसी को छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए।”

सभासद सतीश कुकरेजा ने भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News