मुज़फ्फरनगर- दिन निकलते ही जनपद के कमल नगर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गरीब के घर में लगी ने सारे सामान को जलाकर राख कर दिया। मुज़फ्फरनगर के कुकड़ा ब्लॉक स्थित कमल नगर के 30 फूटा रोड़ पर आज सवेरे आग ने तांडव मचा दिया। चाय बनाते हुए लगी आग में घर का सामान जल गया।
हलवाई के घर आग का तांडव
मुज़फ्फरनगर के कुकड़ा ब्लॉक स्थित कमल नगर में आज सवेरे क़रीब साढ़े 9 बजे उस वक्त आग लग गयी जब युवक प्रथम मंजिल पर गैस के चूल्हे पर चाय बना रहा था। पेशे से हलवाई का काम करने वाले विनोद पाल के घर पर उसके बेटे द्वारा चाय बनाई जा रही थी तभी आग से चूल्हे के पास रखे गद्दों में अचानक आग लग गयी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
कमल नगर निवासी पीड़ित विनोद पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा गैस पर चाय बना रहा था जब अचानक चूल्हे की आग से पास में रखे गद्दों में भीआग लग गयी। पीड़ित विनोद पाल ने बताया कि वह क्षेत्र में हलवाई और टैंट का छोटा सा कारोबार करता है। उन्होंने बताया इस आग में क़रीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक का नुकसान हो गया है।
विवाह के लिए ख़रीदे कपड़े भी हुए राख
विनोद पाल ने बताया कि समधी की बिटिया की शादी आगामी 12 फरवरी को होनी है, जिसके लिए कपड़ों व आभूषणों की खरीदारी की थी, परंतु आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। और आनन फानन में आभूषणों का भी कुछ अता पता नहीं चल पाया।
पड़ौसी ने बताया घटनाक्रम
कमल नगर निवासी मोहित ने कहा, चाय बनाते समय यह हादसा हुआ, मौहल्ले में अचानक शोर मच गया, आसपास के लोगों ने पानी भर भरकर डाला जब कुछ आग हल्की हुई। लेकिन जबतक सामान जल चुका था। उसके बाद फ़ायर बिग्रेड को सूचना दी गई और उन्होंने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फ़ायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
जनपद मुज़फ्फरनगर के कुकड़ा ब्लॉक स्थित कमल नगर 30 फूटा रोड़ में आग लगने की फायर ब्रिगेड को रविवार सुबह 9 बजाकर 48 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना हुई और आग पर काबू पा लिया गया।
पीड़ित विनोद पाल पुत्र छोटन लाल पिछले क़रीब 20 वर्षों से कुकड़ा ब्लॉक के कमल नगर में निवास कर रहे हैं यहाँ एक छोटा सा मकान और उसमें अपनी पत्नी व पुत्र के साथ निवास कर रहे हैं। पड़ोसी मोहित ने बताया विनोद की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और इस आग में हुए नुकसान से भारी नुकसान हुआ है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













