मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी के नाम से फोटो लगाकर फर्जी सोशल मीडिया एकॉउंट बना दिया है जिसका अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा है। डीएम उमेश मिश्रा की फोटो लगाकर व्हाट्सएप खाता बनाया गया है। जिससे जिलाधिकारी का कोई मतलब वास्ता नहीं है।
साईबर अपराधियों ने मुज़फ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा के नाम से ही बना दिया सोशल मीडिया पर एकाउंट, व्हाट्सएप पर बनाये गए खाते में डीएम की फोटो के साथ साथ उनका नाम भी दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मुज़फ्फरनगर प्रशासन एलर्ट हो गया है।
अचरज की बात है साइबर अपराधियों ने इस बार मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निशाना बनाया है ज़ाहिर है जिलाधिकारी के नाम का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से ही उक्त सोशल मीडिया खाता बनाया गया होगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम से फर्जी फोटो का सोशल मीडिया पर उपयोग कर नागरिकों से सम्पर्क किया जा रहा है। जिसका जिलाधिकारी से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ऐसे तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने जा रहा है।
जनता से प्रशासन की अपील
किसी भी सत्य या अपुष्ट सूचना को साझा ना करें एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी उपलब्ध ना कराएं। केवल आधिकारिक स्त्रोतों पर ही विश्वास करें।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













