मुज़फ्फरनगर के इन क्षेत्रों में 23 जनवरी को 4 घंटे बिजली बन्द, देखें लिस्ट

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर के इन क्षेत्रों में 23 जनवरी को 4 घंटे बिजली रहेगी बन्द, देखें लिस्ट

मुज़फ्फरनगर- (बिजली बन्द) नगर के अनेक क्षेत्रों में शुक्रवार 23 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नये बिजली खम्बों पर बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते नगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मंडी समिति के कुकड़ा क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली 4 घण्टे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग ने जारी किया क्षेत्र के लिए शुक्रवार का शेड्यूल।

कुकड़ा क्षेत्र में नए खम्बों पर बिजली लाइन शिफ्टिंग कार्य किये जाने के कारण कल शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को अमित विहार, हरिपुरम, वाल्मीकि बस्ती, त्रिलोकपुरम व कुकड़ा आदि कालोनियों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। अतः क्षेत्रवासी पहले ही अपने पेयजल, मोबाइल चार्जिंग आदि की व्यवस्था कर लें।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News