मुजफ्फरनगर में 19 सितंबर दिन शुक्रवार को डेढ़ दर्जन से ज्यादा मौहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। काफी मौहल्लों में बिजली की आपूर्ति बंद रहने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है बिजली के साथ-साथ पानी की भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसके चलते बिजली विभाग ने जानकारी देते हुए सूचना जारी कर दी है जिससे आम जनमानस पानी आदि की व्यवस्था समय से कर सके।
सूचना के अनुसार कुछ मौहल्लों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी, तो कुछ मौहल्लों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में 11 बजे से बिजली बंद
कल दिनांक-19.09.2025 (शुक्रवार) को 33/11 केवी उपकेन्द्र रुड़की रोड़ पर अनुरक्षण व परीक्षण कार्य कार्य हेतु परीक्षण टीम द्वारा किया जायेगा, जिस कारण उक्त उपकेन्द्र से पोषित सभी फीडरो पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक शट डाउन रहेगा, जिस कारण उक्त उपकेन्द्र के क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला रामपुरी, जनकपुरी, आनन्दपुरी, मदीना कालोनी, जाकिर कालोनी, रुडकी रोड आदि सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे से बिजली बंद
कल दिनाँक-19.09.2025 (शुक्रवार) को 33/11 केवी उपकेन्द्र न्यू रुड़की रोड़ पर अनुरक्षण व परीक्षण कार्य कार्य हेतु परीक्षण टीम द्वारा किया जायेगा, जिस कारण उक्त उपकेन्द्र से पोषित सभी फीडरो पर दोपहर 15:00 बजे से दोपहर 17:00 बजे तक शट डाउन रहेगा, जिस कारण उक्त उपकेन्द्र के क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला साकेत, मल्हुपुरा, हाजीपुरा, सरवट, इन्द्रा कालोनी, फ्रेण्ड्स कालोनी, जसवंतपुरी आदि सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।













