मुज़फ्फरनगर में 2 दिन बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प, देखिए किन क्षेत्रों में रहेगा इसका असर

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कार्यों व टेस्टिंग कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मंडी समिति क्षेत्र के इलाकों में 4 मार्च और 5 मार्च को क़रीब 3 घण्टे बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी तो वहीं जानसठ रोड क्षेत्र में केवल 4 मार्च को 3 घंटे बिजली बंद रहेगी।

33/11 केवी मंडी समिति बिजली की 11kv स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत होने के कारण 11kv फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतीय फीडर व नई मंडी बंद रहेगा जिसमें क्षेत्र स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग आदि, की विद्युत आपूर्ति दिनांक 4/3/2025 से 5/3/2025 को समय 12:00 बजे से 15.00 बजे तक बाधित रहेगी।

जानसठ रोड पर बिजली आपूर्ति रहेगी बन्द

33/11 केवी जानसठ रोड उपकेंद्र पर मशीनों की टेस्टिंग का कार्य होने के कारण बिजली घर के सभी 11kv फीडर बंद रहेंगे जिसमें क्षेत्र द्वारका सिटी, A2z कॉलोनी गुलशन विहार, पारस, वसुंधरा, मीनाक्षीपुरम, गुलशन विहार, महालक्ष्मी इनक्लेव गोकुल सिटी, साहवाली, सुरेंद्र नगर , विष्णु बिहार , ओम पैराडाइज अलमासपुर आदि, की विद्युत आपूर्ति दिनांक 04/03/2025 को प्रातः 11:00 से 02:00बजे दोपहर तक बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News