डॉ० तनेजा उ०प्र० ई०एन०टी० डाक्टर एसोसिऐशन द्वारा सम्मानित

By muzaffarnagarviews

Published On:

19-21 सितम्बर को उत्तर प्रदेश ई०एन०टी० डॉक्टर्स के वार्षिक अधिवेशन में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के द्वारा डॅ० एमके तनेजा को उनकी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये लाइफ टाईम एचीवमैन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ज्ञात रहे डॉ० तनेजा के०जी० मैडिकल कॉलेज, लखनऊ से एम०बी०बी०एस०, डी०एल०ओ०, एम०एस० (ई०एन०टी०) तथा गत 50 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत है। डॉ० तनेजा उ०प्र० के एक मात्र ई०एन०टी० सर्जन है जिनके 75 से अधिक शोध पत्र तथा 500 से अधिक Citation (उद्धरण) है। डॉ० तनेजा ने मुज़फ्फरनगर से 1995 में एक कान के क्षेत्र की चिकित्सा पत्रिका Indian Journal of Otology का प्रकाशन प्रारम्भ किया था।

जो गत 30 वर्षों से निरंतर प्रकाशित है। आज उसकी अन्तराष्ट्रीय प्रतिभा प्राप्त है। इसका मुल्यांकन इसके Title की कीमत जो एक करोड़ रूपये से अधिक है। डॉ० तनेजा को कान के छेद से सर्जरी तथा उनके द्वारा आयोजित 30 से अधिक कार्य शालाओं के लिये भी जाना जाता है। डॉ० तनेजा अपनी उपलब्धियों के फलस्वरूप ई०एन०टी० डॉक्टर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सार्क देशो के महासचिव और आजकल सार्क देशो के उपाध्यक्ष भी है।

Leave a Comment

Related News