मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर समेत पंजाब व हरियाणा तक घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- (घना कोहरा) बदलता मौसम कोहरे व जबरदस्त शीतलहर के बाद हुई वर्षा व ओलावृष्टि से जहां मौसम सर्द बना रहा तो वहीं फरवरी माह की शुरुआत में भी कोहरे की सफेद चादर उत्तर भारत मे अभी भी छाई हुई है। देररात से ही पश्चिमी यूपी के मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर समेत हरियाणा व पंजाब में कोहरा पसर गया है।

घना कोहरा व शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार की जारी किए मौसम बुलेटिन में 4 फरवरी से 6 फरवरी तक के लिए घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। देररात से उत्तर भारत मे छाए घने कोहरे में विजिबिलिटी भी बेहद कम देखी गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी बंगाल में 6 फरवरी तक घना कोहरा रहेगा। हरियाणा के अम्बाला में मंगलवार देररात से ही घना कोहरा छाया रहा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com