अचानक मुज़फ्फरनगर पहुँचे सीएम धामी, शंकराचार्य नोटिस विवाद पर बड़ा बयान: ‘राजनीति का विषय नहीं है…

अचानक मुज़फ्फरनगर पहुँचे सीएम धामी, शंकराचार्य नोटिस विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति का विषय नहीं है...

मुज़फ्फरनगर- (शंकराचार्य विवाद) आज सवेरे पड़ौसी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक मुज़फ्फरनगर पहुँचे जिनका स्वागत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया। दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए उत्तराखंड जा रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुँचे और क़रीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर में सवार होकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित भाजपा के नेताओं और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल माला पहनकर और बुके देकर स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक ऐसा स्थान है जहां से उत्तराखंड राज्य की स्थापना की बहुत बड़ी यादें जुड़ी हुई हैं यहीं पर मुजफ्फरनगर में जो रामपुर तिराहा है वहां पर रामपुर तिराहा कांड हुआ है जब भी हम यहां से गुजरते हैं उस स्थान को भी नमन करते हैं।

प्रयागराज में शंकराचार्य को दिए गए नोटिस पर बोलते हुए कहा की मुझे लगता है विवाद समाप्त होना चाहिए इस पर किसी को बहुत ज्यादा राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह राजनीति का विषय नहीं है।

ये भी देखें- मुज़फ्फरनगर पहुँचे सीएम धामी, बोले चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा होती है हम सभी उत्तराखंड के आंदोलनकारीयो व बलिदानियो को स्मरण करते हैं उनको नमन करते हैं श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही उन्होंने चार धाम यात्रा पर कहा, चारधाम यात्रा दिनों दिन बढ़ती जा रही है और लगातार इसका स्वरूप बहुत विस्तार लेता जा रहा है और चार धाम आने वाले सभी यात्री श्रद्धालु उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है अच्छी यात्रा हो किसी को कोई परेशानी ना हो।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News