बुधवार सुबह तक मुज़फ्फरनगर यूपी का दूसरा ठंडा शहर, आज भी बर्फ़ीली हवाएं

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद में बर्फ़ीली हवाओं ने यातायात की रफ़्तार के साथ-साथ बाज़ारों की रफ़्तार भी धीमी कर दी है। इस वक्त नगर में जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कोहरे की भी दस्तक शुरू हो गयी है। धूप ढलते ढलते ठंड भी बढ़ रही है।

पश्चिमी यूपी में मुज़फ्फरनगर और मेरठ सर्वाधिक शहर बने हुयर हैं। देशभर में भी टॉप 10 शहरों में बने हुए हैं। बुधवार सवेरे 8 बजे तक मुज़फ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है जबकि मेरठ में 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान देखा गया। जबकि पिछले 24 घण्टे में मुज़फ्फरनगर की विजिबिलिटी 100 मीटर के क़रीब दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टों के आंकड़े के मुताबिक मुज़फ्फरनगर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई जबकि नजीबाबाद और मुरादाबाद में 50 मीटर तक दृश्यता रही तो वहीं अलीगढ़ में 150 मीटर तक विजिबिलिटी बेहद कम रही। अगले 2 दिनों तक पश्चिमी यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा के कुछ जनपदों में जबरदस्त शीतलहर के आसार बने रह सकते हैं।

मुज़फ्फरनगर यूपी का दूसरा ठंडा शहर

मौसम विभाग के 14 जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक मुज़फ्फरनगर यूपी का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा यहाँ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 13 जनवरी मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार मुज़फ्फरनगर 2.1 डिग्री तापमान के साथ यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा था। लेकिन बुधवार शाम होते ही मुज़फ्फरनगर में अत्यधिक ठंड पड़ने लगी यहां ठंडी ठंडी हवाएं वास्तव में जबरदस्त शीतलहर का एहसास करा रही है।

देश में 8वां सबसे ठंडा मुज़फ्फरनगर

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी सवेरे 8 बजे तक मुज़फ्फरनगर देश का 8वां सबसे ठंडा शहर रहा है। जबकि 13 जनवरी को मुज़फ्फरनगर चौथे स्थान पर बना हुआ था। परंतु 14 जनवरी की शाम ढलते ढलते ठंडी हवाएं पहाड़ों जैसा एहसास करा रही हैं तो वहीं हल्का हल्का कोहरा भी दिखने लगा है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News