मुज़फ्फरनगर- नगर की विभिन्न समस्याओं से ग्रसित व्यापारी आज भाजपा नेता व चेयरमैन पति गौरव स्वरूप से मिले। टूटी-फूटी सड़कें और बंद पड़े नालों से जनता परेशान है, नगर क्षेत्र से लेकर नई मंडी तक के व्यापारियों ने आज लिखित शिकायत दी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी ने नगर पालिका से सम्बंधित सभी समस्याओं से आज भाजपा नेता गौरव स्वरूप को अवगत कराया। व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं के लेकर शिकायत देते हुए बताया कि रुड़की रोड़ से घास मंडी की ओर जा रहे नाले के बंद होने से परेशानियां आ रही, गंदे पानी की निकासी बाधित है।
व्यापारियों ने नाले की समस्या के साथ-साथ मेरठ रोड़ अम्बा विहार की टूटी पड़ी सड़क को अतिशीघ्र बनवाने की अपील की है। साथ ही नई मंडी क्षेत्र में भी सड़कों की खस्ता हालत से भी भाजपा नेता को अवगत कराया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी ने शहर व मण्डी के व्यापारियों की नगर पालिका से संबंधित समस्याओं के बारे में गौरव स्वरूप को अवगत कराया और शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने व पर्यावरण से संबंधित सुझाव दिये। साथ ही गौरव स्वरूप ने कहा हम सब मिलकर नगर को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने के लिए आपसी सामंजस्य से प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नगर प्रभारी अंशुमान अग्रवाल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, नगर महामंत्री नीरज बंसल, नगर कोषाध्यक्ष अमित राय जैन व जिला युवा अध्यक्ष डॉ पुनीत सिंगल, अविरल मित्तल, विपीन मित्तल, सुभाष मित्तल आदि मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com


















