मुजफ्फरनगर- (क्योंकि कैमरा झूठ नहीं बोलता) आगामी त्योहारों जैसे रविदास जयंती, शब-ए-बारात, होली और ईद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ‘सेंट्रल पीस कमेटी’ की बैठक के दौरान एसएसपी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या आपसी मनमुटाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसएसपी ने जनपदवासियों से प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि पूरे जनपद में चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “कैमरा झूठ नहीं बोलता; अगर किसी ने भी शांति भंग करने की कोशिश की, तो वह सीधे कैमरे की नजर में होगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता सभी आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना और राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करना है।
कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आपसी सद्भाव से सभी त्यौहार समपन्न कराने हेतु सभी से विचार विमर्श किया गया। साथ ही अराजिकता फैलाने वालों को एसएसपी ने कढ़ा सन्देश दिया। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौड़, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल आदि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













