मुंबई/बारामती- महाराष्ट्र की राजनीति से एक अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आ रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित गुट) के कद्दावर नेता अजित पवार का विमान बुधवार सुबह पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना मिल रही है। घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र सहित देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, अजित पवार आगामी चुनावों के सिलसिले में प्रचार के लिए एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे। बुधवार सुबह जब विमान बारामती हवाई पट्टी पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल के पहुंचने तक विमान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या क्रैश लैंडिंग की वजह से। नागरिक उड्डयन विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
देश के दिग्गजों ने जताया शोक
इस हृदयविदारक घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, “अजित पवार एक अनुभवी प्रशासक और जननेता थे, उनका इस तरह जाना महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने भी इस घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
श्री अजित पवार जी हे जनतेशी घट्ट नाते असलेले, तळागाळाशी मजबूत नाळ असलेले लोकनेते होते. महाराष्ट्रातील जनतेच्या सेवेत सदैव अग्रभागी राहणारे एक मेहनती व्यक्तिमत्त्व म्हणून त्यांना व्यापक आदर होता. प्रशासकीय बाबींची त्यांना सखोल जाण होती. गरीब आणि वंचितांच्या सक्षमीकरणासाठीची… pic.twitter.com/Rn1E8OXQRm
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
अजित पवार के निधन से उनके पैतृक क्षेत्र बारामती में सन्नाटा पसरा हुआ है और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद !
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2026
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/kN1zLOGQWK


















