विभिन्न मांगों को लेकर पेंशनर्स ने मुज़फ्फरनगर में धरना दिया

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- पेंशनर्स ने विभिन्न मांगों को लेकर पटेल नगर स्थित बीएसएनल एक्सचेंज पर धरना दे दिया। पेंशन वेलिडेशन अधिनियम की वापसी का मुद्दा उठाया। लगातार पेंशनर्स पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत हैं। 8वें वेतन आयोग की सन्दर्भ शर्तों में संशोधन की मांग का समर्थन किया।

फोरम ऑफ़ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेंशन वैलिडेशन अधिनियम की वापसी व 8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में संशोधन की मांगो के समर्थन में पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज पर धरने का आयोजन बीएसएनएल की पेंशनर्स एसोसिएशनो के साथियों द्वारा किया गया।

जिसमें भारी संख्या में पेंशनर्स साथियों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता मोहम्मद इस्राइल सर्कल अध्यक्ष एआईबीडीपीए ने की। इस अवसर पर आर यू सिंह जिला सचिव एआईबी डीपीए, आदित्य गर्ग जिला सचिव एसएनपीडब्ल्यूए, एसके त्यागी, नरेंद्र कुमार व जनार्दन शर्मा आदि साथियों ने भी अपने विचार रखें।

विशिष्ट अतिथि रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव,(उत्तर प्रदेश पश्चिम) एसएनपीडब्ल्यूए ने पेंशन रिवीजन पर नवीनतम जानकरी दी। इस अवसर आर यू सिंह, आदित्य गर्ग, रामबीर सिंह, जनार्दन शर्मा, नरेन्द्र कुमार, मुकेश शर्मा, ओंकार शर्मा, एन डी त्यागी, धर्मपाल, यू सी शर्मा व मंजू आदि लगभग सैकड़ो की संख्या में बीएसएनएल पेन्शनरस उपस्थित रहे।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News