शामली- (स्कूल बन्द) शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बरसात व उससे उत्पन्न अत्यधिक ठंड के चलते डीएम शामली के निर्देश पर लता राठौड़ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 24 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आदेशों में अध्यापकों हेतु साफ़ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
मुज़फ्फरनगर व शामली समेत आसपास के जनपदों में आज सुबह से हो रही जबरदस्त बरसात से एक बार फ़िर ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को भी बारिश के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा था। लेकिन बच्चों व अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शामली में 24 जनवरी को स्कूल बन्द कर दिए गए हैं।
शामली के बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौड़ ने 24 जनवरी 2026 को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल सुबह से हो रही रुक-रुक कर बरसात से मौसम एक बार बदल गया है। कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों हेतु ये आदेश दिया गया है। साथ ही निर्वाचन सम्बधी कार्यों में लगे अध्यापकों के लिए कोई छुट्टी नहीं है वह यथावत कार्य करेंगे।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com


















