हरिद्वार- गणेश बहावलपुर धर्मशाला में आज आयोजित एक महत्वपूर्ण मीटिंग में बहावलपुर समाज ने धर्मशाला के प्रबंधन में बड़ा बदलाव किया। बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से जगदीश अरोरा को धर्मशाला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति समाज के सदस्यों की एकजुटता और धर्मशाला के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जगदीश अरोरा लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनकी नियुक्ति से धर्मशाला की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में हसनन्द शर्मा एडवोकेट, अश्वनी रहेजा, महेंद्र पोपली, शेखर लूथरा आदि उपस्थित रहे। मीटिंग में अन्य सदस्यों ने भी धर्मशाला के विस्तार, तीर्थयात्रियों की सुविधा और सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कदम धर्मशाला को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है।
संस्था के महामंत्री अश्वनी रहेजा ने जानकारी देते हुए बताया उक्त पद जवाहर लाल जी के स्वर्गवास के बाद से रिक्त था जिसपर आज जगदीश अरोरा की नियुक्ति हुई है। जगदीश अरोरा ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा, “मैं समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”


















