देवोपम किड्स गार्डन में लगे रक्तदान शिविर में 35 रक्त वीरों एवं वीरांगनाओं ने किया रक्तदान

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- आज नगर के गाँधी कॉलोनी स्थित देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाजहित में रक्तदान किया।

रक्तदान के क्षेत्र में जनपद की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति ने एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में लिंक रोड स्थित देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 35 रक्तवीरों एवं वीरांगनाओं ने रक्तदान कर मानवता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया

शिविर में प्रथम बार रक्तदान करने वाले महिला पुरुषों की संख्या उल्लेखनीय रही, समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने बताया कि देशभर में जाना माना बैंक एचडीएफसी इस समय रक्तदान को लेकर एक अभियान चलाए हुए हैं मुजफ्फरनगर में इस अभियान के लिए बैंक अधिकारियों ने समर्पित युवा समिति से संपर्क किया और हमारे साथ मिलकर इस शिविर को आयोजित किया। सभासद अमित पटपतिया ने बताया कि समर्पित युवा समिति नए रक्तदाताओं को समाज से जोड़ने का अभियान चलाए हुए हैं जिस अभियान में हम शत प्रतिशत सफल हो रहे हैं।

देवापम किड्स गार्डन की प्रधानाचार्य नेहा अरोड़ा एवं प्रबंधक राजीव मुंजाल ने आए हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया और सभी को धन्यवाद देते हुए इसी प्रकार से जन सेवा के कार्यों में अग्रसर रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

Related News