मुज़फ्फरनगर में शुरू रामलीला मंचन, टाऊन हाल, पटेल नगर, इंद्रा कॉलोनी व गाँधी कॉलोनी में हो रही रामलीला

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- नगर में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। भगवान श्री राम पर आधारित लीलाओं का मंचन प्रतिवर्ष की भाँति शहर टाऊन हॉल, नई मंडी पटेल नगर, गाँधी कॉलोनी व इंद्रा कॉलोनी आदि स्थानों पर शुरू हो चुका है।

रामलीला कमेटी राज्यमंत्री को हनुमानजी का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए

मुज़फ्फरनगर की सबसे पुरानी रामलीला शहर टॉउन हाल पर आयोजित की जाती है जो करीब 111 साल पुरानी बताई जा रही है। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज शहर रामलीला टाऊन हाल का उद्धघाटन किया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनिल रॉयल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी शिवचरण गर्ग तथा शारडेन स्कूल के प्रबंधक विश्वरत्न आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 



तो वहीं पटेल नगर की रामलीला का उद्धघाटन भी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग आदि उपस्थित रहे। वहीं गाँधी कॉलोनी व इंद्रा कॉलोनी की रामलीला का उद्धघाटन भाजपा व पंजाबी नेता कुशपुरी ने किया जिसमें अधिवक्ता एन के अरोरा व पवन छाबड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Leave a Comment

Related News