मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के युवा भारत कटारिया ने एलएलबी पास करने के बाद ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा को भी उत्तीर्ण कर लिया है। आइसक्रीम का काम करने वाले इस युवक ने वकील बनकर लोगों की मदद करने की ठान ली है।
बहावलपुर समाज से जुड़े भारत कटारिया ने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को पास कर लिया है। क्षेत्र के लोगों व सामाजिक व्यक्तियों में हर्ष का माहौल है व भारत को बधाई देने का क्रम शुरू हो गया है। मुज़फ्फरनगर views भी भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

















