मुज़फ्फरनगर के देवोपम किड्स स्कूल के नन्हे बच्चों ने सोशल वर्कर्स को याद किया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज यू.के.जी.क्लास के स्टूडेंट्स द्वारा समाज के उन सभी सोशल वर्कर्स को याद किया जो हमारे दिन प्रति दिन के कार्यों में सहभागी होते है।

स्कूल के प्रांगण मे बच्चों ने शिक्षा देने वाले शिक्षक, बीमारी के समय डॉक्टर, सीमाओं की रक्षा करनेवाले वीर सैनिक, माली, मोची, बार्बर, इलेक्ट्रिशन, दर्जी, बनकर उनके द्वारा किए जानेवाले कार्य को समझा और सराहा।

स्कूल में आनेवाले सभी पेरेंट्स ने इस तरह के प्रोग्राम की खुले दिल से सराहना की, ओर अपने बच्चों को इन सभी सोशल वर्कर्स के महत्व के बारे में बताया।

स्कूल की प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने सभी बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छा समाज सभी लोगों के सहयोग से ही बनता है।कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता हमे सभी का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Comment

Related News