यूपी में ठंड- मुज़फ़्फरनगर मेरठ समेत कई जिलों में दिख सकता है शीतलहर का असर

By muzaffarnagarviews

Published On:

यूपी में शीतलहर- दिसम्बर माह की लगभग शुरुआत से ही बर्फ़ीली हवाओं से ठंड का अहसास होने लगा है। जिसके कारण लगातार तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 दिसम्बर को मुज़फ़्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में कोल्ड वेब का असर दिख सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को यूपी के अयोध्या में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Comment

Related News