मुजफ्फरनगर- थाना सिविल लाइन में एक सिविल ड्रेसधारी व्यक्ति द्वारा एक भाजपा नेता को थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सभासद आनंदपुरी निवासी अमित पाल बताया जा रहा है जिनके साथ हुई इस अभद्रता को लेकर शुक्रवार को कई सभासदों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात की जो सिलसिला घंटो तक चला और मंत्री कपिल देव से मिल कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

दरअसल मिली जानकारी क अनुसार, मोहल्ला आनंदपुरी निवासी सभासद अमित पाल गुरुवार की रात किसी आपसी समझौते के सिलसिले में सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। जहाँ सिविल ड्रेसधारी एक व्यक्ति ने उक्त नेता जो को थप्पड़ जड़ दिया, और बताया जा रहा है नेता जी को थाने से बाहर कर दिया। जिसके बाद आज भारी संख्या में भाजपा के सभासद राज्यमंत्री कपिल देव के आवास पहुँचे और वहाँ उन्होंने मामला बताया जिसके पश्चात सीओ सिटी राजू साव व SHO सिविल लाइन भी राज्यमंत्री के आवास पहुंचे।

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और थानों में जनप्रतिनिधियों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि थानों में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों का क्या होगा। हालांकि यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उक्त थप्पड़ लगाने वाला कोई आम नागरिक था या पुलिसकर्मी इसकी भी जाँच की जा रही है।














