शामली- मंगलवार को शामली में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत, इंस्पेक्टर की शहादत से पुलिस विभाग में शोक, इंस्पेक्टर सुनील कुमार का शव पैतृक गांव बना-मसूरी (मेरठ) ले जाया जाएगा।
आपको बता दें कल मुठभेड़ में घायल हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार का गुड़गांव के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है।
शामली के झिझाना में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों की हुई थी, जिसमें इंस्पेक्टर को गोलियां लगी थी।


















