मुज़फ्फरनगर में मतदाताओं को किया जागरूक, नए मतदाताओं को मिला प्रमाणपत्र

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज नगर के कचहरी परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा एक रैली निकाली गई है। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया है। रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया है। जिसके बाद जिला पंचायत सभागार में नये वोटरों व अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत भी किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया जिन बीएलओ व सुपरवाइजरों ने बेहतर काम किया है आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उन्हें सम्मानित किया है। साथ ही 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करके को जो नए वोटर बने हैं उन्हें मतदाता बनने का एक प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भविष्य में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शपथ ली गई है। सभी लोग अपना मतों का प्रयोग करेंगे साथ ही लोकतंत्र के प्रति आस्था व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात डीएम उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News