“द लर्निंग ट्री ” स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व

By muzaffarnagarviews

Updated On:

मुज़फ्फ़रनगर- “द लर्निंग ट्री स्कूल” गाँधी कॉलोनी, मुज़फ्फरनगर में विजयदशमी (दशहरा) का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को पुष्पों और रामायण के दृश्यों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और प्रेरणादायक हो गया। उत्सव का शुभारंभ विद्यार्थियों के द्वारा रामलीला के मंचन से हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य का कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्रों ने भारतीय परंपरा और वीर रस से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा – रावण दहन, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

जैसे ही रावण के पुतले में आग लगी, पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को धर्म, नैतिकता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुगंधा कपूर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Related News