विजय हिंदुस्तानी ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण का उठाया मुद्दा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

लखनऊ/शामली- पश्चिमी यूपी में बढ़ते वायु प्रदूषण की मांग उठाने वाले शामली के विजय हिंदुस्तानी के नाम से मशहूर एक युवक अपने साथियों के साथ आज 26 दिसम्बर को लखनऊ जा पहुँचे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। और मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रीयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

विजय हिंदुस्तानी ने बताया, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से आज सुबह लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात हुई और लंबी बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी खासतौर से मुज़फ्फरनगर की फैक्ट्रियों में कचरा व प्लास्टिक जलाए जाने से उत्पन्न वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया और इस दौरान उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विजय ने बताया, डिप्टी सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से बातचीत भी की और उन्हें निर्देशित किया कि उक्त मामले में प्रत्येक पहलू पर जाँच कर निस्तारण किया जाए। तो वहीं दूसरी तरफ आज मुज़फ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की किसान संगठन व फैक्ट्री मालिकों से बातचीत भी हुई। जिसमें 1 महीने का समय दिया गया। जिसमें फैक्ट्री मालिक प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं।

शामली का यह युवक अभी हाल ही में एटूजेड रोड़ पर जलभराव ककक विरोध में सुर्खियों में आया था, जहाँ पानी में बैठकर लंबे समय से जलभराव का विरोध जताया और राज्यमंत्री कपिल देव ने समाधान का आश्वासन देते हुए जलभराव से। स्वयं बाहर निकाला था।

Related News