मुज़फ्फरनगर- वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा स्थानीय आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में आयोजित वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप व सुनील गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर न्यू मैक्स सिटी मु०नगर ने बच्चों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुनील सिंघल, सरंक्षक विजय गुप्ता का सानिध्य, महामंत्री नवनीत कुच्छल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल का संचालन, कोषाध्यक्ष गोपाल मित्तल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तायल एडवोकेट, वरि० मंत्री समीर मित्तल व मंत्री राकेश तायल आदि का भरपूर सहयोग रहा।
वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 धूमधाम से मनाया गया। मेधावी छात्र छात्राओं सहित लगभग 500 प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 185 प्रतिभावान बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक चित्र ड्राइंग शीट पर सहेजें गए। दोपहर 3 बजे से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 99 बालक बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया गया। जिसमें कई बच्चों को तो उपस्थित समाज के बन्धुओं द्वारा सम्मानित किया गया।













