मौसम का यूटर्न- दिनभर गर्मी के बाद अब फ़िर मुज़फ्फरनगर समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

By muzaffarnagarviews

Published On:

यूपी का बदलता मौसम- दिनभर तेज धूप और गर्मी का एहसास कर रहे हैं तो वहीं सुबह और रात को बर्फ़ीली हवाएं अभी भी लोगों को ठंड महसूस करा रही है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। हालांकि रात के समय ठंड अब भी लोगो को सता रही है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों कोहरा दिखाई दिया। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, अम्बेडकर नगर, अयोध्या व लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में कोहरा दिखाई देगा।

मुज़फ्फरनगर में भी दिनभर इतनी तेज धूप के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों को भी उतारना शुरू कर दिया है, हालांकि रात को ठंडी हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा यूपी में एक बार फ़िर ठंड का यूटर्न आने वाला है। प्रदेश के 45 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट तो क़रीब 11 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

Related News