संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने रोष जताया

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की एक बैठक हुई जिसमें मेरठ में वैश्य परिवार के एक युवक से नाक रगड़वाने को लेकर भारी रोष जताया गया। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल व महामंत्री दिनेश बंसल ने कहा कि इस प्रकार से एक वैश्य व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाना सही कृत्य नहीं है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं हम शासन से मांग करते हैं जिस व्यक्ति ने यह कार्य किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी किसी भी समाज के लिए इस तरह कार्य न कर सके। बैठक में संरक्षक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, भीमसेन कंसल, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, अनिल तायल, विश्वदीप गोयल व राहुल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News