मुज़फ्फरनगर में स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ संयुक्त किसान संगठनों का प्रदर्शन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने से उत्पन्न हो रही गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गय्यूर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम खान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता, किसानों और मजदूरों की परेशानियों से अवगत कराया गया।

नदीम खान नें बताया कि वर्तमान समय में जिले सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिनसे बिजली उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में जरुरत से ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण स्मार्ट मीटर सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

जिससे बिजली ग्राहक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त किसान संगठनों नें मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और जनता की सहमति के बिना किसी भी प्रकार के स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। साथ ही मांग की गई कि इस गंभीर जनसमस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। संगठन ने विश्वास जताया कि प्रशासन जनता की भावनाओं को समझते हुए उचित कार्रवाई करेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News