मुजफ्फरनगर में बेलगाम फैक्ट्री, बेहिसाब प्रदूषण फैला रही, पेपर मिल से निकल रहा काला धुंआ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद की फैक्ट्रियों से निकल रहा प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद के गाँव निराना से एक डरावना और खतरनाक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो क्षेत्र की एक पेपर मिल की चिमनी से निकलते काले धुएं का है, जिसे ग्रामीणों ने बीती रात करीब 11 बजे बनाया था। इस वीडियो ने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि शायद पहले कभी आपने इस कदर किसी फैक्ट्री की चिमनी से प्रदूषित धुआं निकलते हुए देखा हो?

दरअसल, सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव निराना की नई बस्ती के पास स्थित इस फैक्ट्री पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रात के वक्त फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक वेस्ट और पॉलीथीन को जलाया जाता है। इसी कारण चिमनी से काला और जहरीला धुआं निकलता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस काले धुएं से सांस लेना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं। है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Comment

Related News