मुज़फ्फरनगर- गांधी कालोनी स्थित “द लर्निंग ट्री स्कूल” में तुलसी पूजन दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने तुलसी के पौधे को सजाया और उसकी पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बच्चों ने तुलसी के महत्व को समझा और इसके प्रति अपनी भक्ति और सम्मान दिखाया।
बच्चों ने तुलसी माता से जुड़ी सरल कहानियाँ सुनीं और बताया कि तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी माता को शुभ और सद्गुणों का प्रतीक माना जाता है, और यह हमें भक्ति, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा सिखाती है।
विद्यार्थियों ने तुलसी के पौधे को जल अर्पित किया, फूल-मालाओं से श्रृंगारित किया और उसके चारों ओर परिक्रमा भी की। इस दौरान बच्चों ने यह भी जाना कि तुलसी की पूजा से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है और यह हमारे वातावरण को भी सकारात्मक बनाती है ।

शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं है, बल्कि यह भक्ति और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को बताया कि ताजी हवा पाने, तनाव कम करने और स्वास्थ्य को मजबूत रखने में तुलसी के पेड़ का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तुलसी माता से आशीर्वाद लिया और सुख-शांति की कामना की।














