मुजफ्फरनगर- साल 2026 का पहला खगोलीय धमाका आज होने जा रहा है। आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा और एक गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। आकाश में शाम के समय यह अद्भुत नजारा देखा जा सकेगा।
भारतीय समयानुसार, यह खण्डग्रास चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे शुरू होगा और शाम 06:46 बजे इसका समापन होगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही प्रभावी हो जाता है, जो आज सुबह 06:20 बजे से शुरू हो रहा है। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, खाना बनाना और मांगलिक कार्य पूरी तरह वर्जित हैं। शाम को चंद्रोदय (लगभग 06:15-06:25 बजे) के साथ ही यह ग्रहण भारत के कई शहरों में दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है, इसलिए विशेष सावधानी की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलने, नुकीली वस्तुओं जैसे सुई या चाकू का प्रयोग न करने और मन में ईश्वर का ध्यान करने को कहा जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद (शाम 06:46 के बाद) पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना, स्नान करना और सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चीनी और सफेद वस्त्रों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।
ग्रहण के दोष से बचने के सरल उपाय
- ग्रहण के दौरान “ॐ नमः शिवाय” या अपने इष्ट देव के मंत्रों का मानसिक जाप करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद पवित्र जल (गंगाजल) डालकर स्नान करें।
- सफेद वस्तुओं का दान: चावल, चीनी, दूध या सफेद वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें।
- गाय को गुड़ और रोटी खिलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














