मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में चल रहे समर कैंप के नौवें दिन आज प्रतिदिन होने वाली मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों के अतिरिक्त कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया ।

सर्वप्रथम आज स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने सभी बच्चों के साथ एक रामायण प्रश्नोत्तरी का मंच तैयार किया।नेहा मैम ने बच्चों से रामायण से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे और सभी बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर दिए । इसके बाद बच्चों को एक अत्यंत रोचक शैडो एक्टिविटी कराई गई, जिसे खेल कर बच्चे बहुत खुश हुए।इसके साथ साथ सभी बच्चों ने आज अनेक इनडोर गेम्स का भी आनंद लिया।














