मुज़फ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाकचौबंद, वाहनों की जबरदस्त चेकिंग

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाकचौबंद, वाहनों की जबरदस्त चेकिंग

मुजफ्फरनगर- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के राष्ट्रीय पर्व को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

शामली रोड पर पुलिस की कड़ी नाकेबंदी

थाना नगर कोतवाली एवं खालापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शामली रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नाकेबंदी की। एसपी सिटी और सीओ सिटी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पुलिस टीम का मार्गदर्शन किया। इस दौरान आने-जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली गई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की जांच भी की गई।

ईदगाह चौक पर वाहनों की जांच

सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह चौक पर भी पुलिस की ओर से भारी घेराबंदी देखी गई। यहाँ दो पहिया और चार पहिया, दोनों प्रकार के वाहनों को रोककर चेक किया गया। पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों की डिग्गी और सीट के नीचे सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के किये ऑपरेशन कवच के अंतर्गत मुज़फ्फरनगर के एंट्री व एग्ज़िट पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही नगर के महत्वपूर्ण स्थलों पर भी चेकिंग की जा रही है। जो वाहन बिना नंबर प्लेट के मिले हैं उनपर चालान की कार्यवाही की जा रही है।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। नगर के मुख्य क्षेत्रों में दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News