मुज़फ्फरनगर में परिवहन विभाग ने वाहन चालकों के लिए लगाया नेत्र चिकित्सा कैम्प

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने मुज़फ्फरनगर में वाहन चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा व यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी। इस दौरन वाहन चालकों को कैलेंडर व हैंडबिल भी वितरित किये गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश म क्रम में डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के अंतर्गत आज परिवहन विभाग मुज़फ्फरनगर ने वाहन चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कांधला रोड़ स्थित मैपल्स एकेडमी में सुशील कुमार मिश्र सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व डॉ दिव्या वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। ए आर टी ओ प्रवर्तन द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और यह संदेश घर-घर पहुँचायें। आर आई टेक्निकल द्वारा उपस्थित बच्चों से आह्वान किया गया कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करें और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें वाहन न चलायें।

डॉ दिव्या वर्मा ने कहा कि हम सब सडक सुरक्षा के नियम जानते हुए उनका पालन नहीं करते हैं, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ राजीव कुमार द्वारा भारत मे होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News