एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर अपराधों में अंकुश व टॉप 10 अपराधियों पर निगरानी रखने व कार्यवाही के दिये निर्देश

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ अपराध गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया । तत्पश्चात एसएसपी द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही एसएसपी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आम जनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानों पर आ सके।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा मा. न्या. में पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष लोक अभियोजक एवं पैरोकार तथा जनपद में विभिन्न सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Comment

Related News