मुजफ्फरनगर में श्रीरामचरितमानस के पाठ में बह रही राम नाम की अमृत धारा, 30 दिसम्बर को होगा समापन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- गत 22 दिसंबर से गांधी कॉलोनी नगली कुटिया में प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक नित्य प्रति रामायण पाठ में प्रतिदिन कड़ी ठंड के बावजूद राम नाम प्रेमी भक्तों का अपार समूह मिल कर रामायण की चौपाइयां गान कर रहे है। व्यास पीठ से पवन सिंह पुंडरी एडवोकेट प्रयाग राज उच्च न्यायालय व राजकुमार अग्रवाल पाठ संचालन कर रहे है। दैनिक पूजन पण्डित नवल किशोर मिश्रा के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। आश्रम की बाई पूजनीय बेअंत पुरी व विश्वास पुरी के सानिध्य में महात्मा सर्व आनंद पुरी, नरेश नंदन, राजकुमार बक्शी, रमेश चंद्र बंसल, राजीव रहेजा, राकेश तनेजा, प्रवीन कुमार अरोरा एडवोकेट, संजय अरोरा, सुरेंद्र बंसल, रमेश साई, राधेश्याम अरोरा श्रीमती आशा गर्ग, निरु गोयल, पूनम कपूर, रश्मि रहेजा, विष्णु डांग, अंजली शर्मा, राज कुमार शर्मा व सुधीर चौधरी आदि भक्त जन दैनिक नियमित उपस्थिति गुरु महाराज के दरबार मे लगा रहे हैं।
मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया है कि पाठ का विश्राम 30 दिसंबर को होगा।
पाठ के उपरांत 1 जनवरी बुधवार को सुन्दर कांड सामुहिक कृतज्ञता पाठ सिद्ध बलि धाम कोटद्वार में 11 बजे से 1 बजे तक होगा. जिसके लिए सुबह 6 बजे शिव चौक से बसे जाएंगी।

Advertisment

Leave a Comment

Related News