नगर पालिका ने मुज़फ्फरनगर में निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, सौन्दर्यकरण का भी निरीक्षण किया

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

मुज़फ्फरनगर- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह ने तमाम पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर में पैदल मार्च व जागरूकता रैली निकाली गई।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया रोड़ एक्सीडेंट हो रहे है अभी 2 दिन पूर्व भी जानसठ रोड़ पर दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया था। बोली, सड़कों पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा की भी ध्यान रखें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ARTO, SI ट्रैफिक, डॉ राजीव कुमार, नगर पालिका EO, पालिका स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

पालिका अधिकारियों ने विकास कार्यों का जायजा भी लिया

आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह ने महावीर चौक पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। बताया जा रहा है महावीर चौक का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है जिसका ईओ व पालिकाध्यक्ष ने बारीकी से निरीक्षण किया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News