नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया बझेड़ी अंडरपास का जायजा, पम्प लगवाकर जलभराव से दिलाई त्वरित राहत

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- बरसात के चलते बझेड़ी अंडरपास में जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मौके पर पहुँचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने तुरंत पम्पिंग सेट मंगवाकर जल निकासी कार्य शुरू कराया, जिससे कुछ ही समय में अंडरपास में भरे पानी से राहत दिलाई गई।

इस दौरान नगर पालिका के सभासदगण व संबंधित अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी कावड़ यात्रा को देखते हुए शहर के सभी जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी और त्वरित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

Related News