चर्चित डॉ. तनेजा सार्क देशों के उपाध्यक्ष बने

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

सार्क देशों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला जो 4 से 8 दिसंबर तक कराची पाकिस्तान के पांच सितारा होटल मूव एन पिक में आयोजित हुई जिसमे डॉ. एम. के. तनेजा को सार्क नाक कान गला विशेषज्ञों का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। ज्ञात रहे डॉ. तनेजा को चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रूप से कान की सर्जरी के लिए पूर्व में सार्क देशों का महासचिव तथा अखिल भारतीय नाक कान गला रोग विशेषज्ञ का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी निर्वाचित किया गया था। डॉ. तनेजा कराची में हुयी कार्याशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में कान की सर्जरी का प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किये गए थे।

Leave a Comment

Related News