मुज़फ्फरनगर में जाती जाती ठंड अपना असर दिखा रही है, सुबह और रात की ठंड बरकरार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

यूपी का मौसम फिर बदलने लगा है दिन भर गर्मी का एहसास करने वाली जनता ठंडी ठंडी हवाओं का एहसास कर रही है वीरवार शाम से ही शीत लहर चलने से लोग फिर से ठंड का एहसास कर रहे हैं मुजफ्फरनगर में भी जाति जाति ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है दिनभर तेज धूप से जहां गर्मी का एहसास होता है तो वही साथ ही साथ चल रही ठंडी ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कर रही है। शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुज़फ्फरनगर में जहाँ कई दिनों से दिनभर तेज धूप रहती है तो रात को भी मौसम में ज्यादा सर्दी नहीं दिखाई दी है परंतु जाती जाती ठंड फिर अपना असर दिखाने लगी है। वीरवार शाम से ही पछुआ हवाओं ने सर्दी का एहसास दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात की ठंड अभी बरकरार है।

Leave a Comment

Related News