X बंद करें

मुजफ्फरनगर में दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 17 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (Sub Inspector) भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गई। जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई इस परीक्षा को दो पालियों में विभाजित किया गया था, जिसमें मुजफ्फरनगर पुलिस के कड़े इंतजामों के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस लिखित परीक्षा के लिए कुल 15,360 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण किया।

आंकड़ों के मुताबिक, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,012 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बताया गया कि कुल 4,348 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में अनुपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस ने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को अपनी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News