24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन, 57 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- आगामी परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में बैठक बुलाई। जिसमें परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में आहूत बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र से सम्बन्धित समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

आपको बता दें, बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 आगामी 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 के मध्य सम्पन्न करायी जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 08:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक होगी।

वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 29574 तथा इण्टरमीडिएट के 28147 परीक्षार्थियों सहित कुल 57721 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

परीक्षाओं के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद में 72 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित, शान्तिपूर्ण, नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न करायी जायेंगी।

Leave a Comment

Related News